FeaturedJamshedpurJharkhandRanchi

कांग्रेस ने स्टार कैंपेनरों की जारी की लिस्ट, बंधु तिर्की का भी नाम शामिल, त्रिपुरा जायेंगे तिर्की

त्रिपुरा के लोग सत्ता में बदलाव चाहते हैं- बंधु तिर्की

राँची। त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इससे देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें राहुल गांधी के साथ 40 स्टार कैंपेनर बनाए गए हैं। इस कड़ी में 40 वें स्थान पर झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की का नाम भी शामिल है।

*स्टार कैंपेनरों में अपना नाम देख कर बंधु तिर्की काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त करते हैं जिसने, चुनाव आयोग को एक पत्र भेजकर उन्हें स्टार कैंपेनर घोषित किया है। तिर्की ने कहा कि, अपने ऊपर विश्वास व्यक्त करने के लिए वे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही महासचिव वासनिक का भी आभार व्यक्त करते हैं और उनका पूरा प्रयास होगा कि वे कांग्रेस के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपना सबसे अच्छा योगदान दें। साथ ही लोगों को केन्द्र सरकार के साथ ही त्रिपुरा की वर्तमान सरकार की अक्षमता और प्रशासनिक अकुशलता की भी जानकारी दें। बंधु तिर्की ने भाजपा पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि त्रिपुरा ने भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में अव्यवस्था तथा एक कमजोर सरकार को देखा है और अब त्रिपुरा के लोग सत्ता में बदलाव के प्रति बहुत ज्यादा जागरुक हैं।*

*बता दें की त्रिपुरा के आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने चुनाव आयोग के सचिव को एक पत्र भेजकर बंधु तिर्की को कांग्रेस के घोषित 40 स्टार कैंपेनर में शामिल होने की जानकारी दी है। ये सभी त्रिपुरा के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से सघन प्रचार करेंगे।*

Related Articles

Back to top button