FeaturedJamshedpurJharkhand

बारीडीह गुरुद्वारा में शहीदी दिवस मना सिक्खों की कुर्बानी अनुकरणीय : विद्युत

जमशेदपुर: बारीडीह गुरुद्वारा में पांचवें गुरु अर्जन देव जी की शहादत को बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। अखंड पाठ के भोग के उपरांत भाई जसपाल सिंह छाबड़ा एवं भाई जसपाल सिंह के जत्थे ने गुरु अर्जन देव जी के श्लोकों का गायन किया एवं बलिदान पर प्रकाश डाला।
स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो, भारतीय जनता पार्टी नेता एवं कमेटी के चेयरमैन अमरजीत सिंह राजा, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने मत्था टेका और आम लोगों के बीच शरबत एवं चना प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा सांसद ने कहा कि सिख गुरुओं की राष्ट्र एवं मानवता के प्रति सेवा भावना एवं बलिदान से सीख लेनी चाहिए। देश की आजादी एवं राष्ट्र निर्माण में कौम की भूमिका अनुकरणीय और पूजनीय है।
इसके साथ ही उन्होंने संगत को आश्वस्त किया कि टाटा मूरी पठानकोट एक्सप्रेस को पुनः चलाने के लिए प्रयासरत हैं और वाहेगुरु की कृपा रही तो जल्दी ही संभव होगा।
बेस्ट पार्लियामेंट्री अवार्ड मिलने पर सिख संगत की ओर से निवर्तमान प्रधान जसपाल सिंह चेयरमैन मोहन सिंह महासचिव सुखविंदर सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सुखविंदर सिंह ने भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए सहयोग की कामना की।
इस मौके पर करतार सिंह, अमरजीत सिंह , राजेंद्र सिंह तरसिक्का, नौजवान सभा अध्यक्ष सुखराज सिंह सनी, बीबी हरदेव कौर, सतनाम कौर नरेंद्र कौर निर्मल कौर आदि सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थे और आम लोगों के बीच मीठा शरबत एवं चना प्रसाद का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button