FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के के निधन से 3 दिनों तक शोक मनाया जाएगा : रामदास सोरेन


जमशेदपुर।झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ आन्दोलनकारी नेता सह पुर्व मंत्री यदुनाथ बास्के का निधन विगत दिनों 1/06/2022 को हो गया। यदुनाथ बास्के का निधन होने से झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की बहुत बड़ी क्षति हुई है । झारखंड अलग राज्य के आन्दोलन में उनकी अहम भूमिका थी। उनके निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी शोक में है। इस दुःख की घड़ी में परिवार को ईश्वर शहन शक्ति प्रदान करें। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला पूर्वी सिंहभूम 3 दिवसीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। अगले 3 दिनों तक जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के और से किसी भी तरह का सामूहिक / सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगी। यह जानकारी घाटशिला विधायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष रामदास सोरेन ने दी।

Related Articles

Back to top button