FeaturedJamshedpurJharkhand

मुखे की मुश्किलें बढ़ीं, बिल्ला ने मुखे-अंबे सहित दोनों शूटरों को पहचाना

बिल्ला ने गवाही में कहा उसके बढ़ते रसूख से ईर्ष्या करते थे मुखे -अंबे

जमशेदपुर। सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रदेश के प्रधान एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने शनिवार कोर कोर्ट में मुखे-अंबे सहित दोनों शूटरों राजकिशोर महतो और उत्तम पांडा की पहचान की। इससे इससे आरोपी गुरमुख सिंह मुखे और अमरजीत सिंह अंबे की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं।
गुरचरण सिंह बिल्ला की जान लेने की नियत से हुई फायरिंग मामले में शनिवार को जमशेदपुर कोर्ट में सुनवाई हुई। भुक्तभोगी गुरचरण सिंह बिल्ला ने एडीजे – 4 राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की अदालत में गवाही देते हुए साजिशकर्ता सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, अमरजीत सिंह अम्बे एवं दो शूटर क्रमशः उत्तम पंडा और राज किशोर महतो की पहचान की। मुखे घाघीडीह केंद्रीय कारा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए जबकि अमरजीत सिंह अंबा और दोनों शूटर कोर्ट में सशरीर हाजिर हुए थे। बिल्ला ने बताया कि 9 नवंबर 2019 को सीतारामडेरा थाना के पास आदिवासी स्कूल के सामने हत्या की नियत से गोलियां चलाई गई थी। उन्हें तीन गोलियां लगी थी। घटना के वक्त भोर चार बजे के करीब वह अपनी पत्नी के साथ सीतारामडेरा गुरुद्वारा जा रहे थे तभी मुखे की बोलेरो में अम्बे और मुखे को देखा था। उन्हें शक हो गया था, लेकिन वह फिर भी पत्नी के साथ आगे बढ़ते रहे। तभी स्कूल के पास तीन बाइक पर छह युवक आये और घेरकर गोली मारने लगे। उन्हें तीन गोलियां लगी थी। बाद में टीएमएच में उसका इलाज किया गया था। बिल्ला ने कोर्ट को बताया कि समाज में बढ़ते कद और रसूख को देखकर मुखे और अम्बे जलन रखते थे। इसके साथ ही अम्बे के साथ जब उनकी हाथपाई हुई थी। तब वह उसकी पगड़ी साथ ले गया था। परन्तु उस मामले में हालांकि समझौता हो गया था, लेकिन बिल्ला को सुनने को मिल रहा है कि अम्बे लोगों को बोल रहा है बिल्ला उसकी पगड़ी ले गया था इस बात का बदला लिए बगैर चुप नहीं रहेगा। बिल्ला ने कहा अंबे उसकी हत्या करना चाहता था। कोर्ट ने भुक्तभोगी के बयान को कलमबंद कर लिया गया है। अब मामले में केस की शिकायतकर्ता एवं बिल्ला की पत्नी का बयान दर्ज होगा। पूर्व में भी दमनप्रीत, शिंदे, सोनी समेत कई का बयान कलमबद्ध हो चुका है जिससे मुखे और अंबे की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं है। गौरतलब है कि मुखे फिलवक्त यौनशोषण के मामले में घाघीडीह जेल में बंद है।

Related Articles

Back to top button