FeaturedJamshedpurJharkhandNational

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में 21 अप्रैल को रांची प्रभात तारा मैदान में होगी महारैली : रामदास सोरेन


जमशेदपुर। झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ई डी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में
रांची के तारा मैदान में आगामी 21 अप्रैल को महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली को सफल बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की एक आवश्यक बैठक सीताराम का स्थित आदिवासी संगठन हाल में हुई। अध्यक्षता घाटशिला विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने की। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं नगर समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में रामदास सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर ई डी का दुरुपयोग कर उन्हें गिरफ्तार करवाया गया, जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार करवाया गया एक भी साक्ष्य उनके खिलाफ नहीं है। उन्हें उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि आगामी एक कि रैली को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम से हजारों की संख्या में कर्ज करता रवाना होंगे।
इंडिया गठबंधन कि न्याय उलगुलान महारैली रांची स्थित प्रभात तारा मैदान मे आयोजित कि गई है। बैठक मे इंडिया गठबंधन के अनुसार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कों केंद्र सरकार ने सोची समझी साजिस के तहत फ़साने का काम किया है और इसे इंडिया गठबंधन और झामुमो नहीं बर्दाश्त करेंगी। विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष कों फसाया है, और उनके खिलाफ अभी भी पुख्ता प्रमाण नहीं मिले है जिससे यह साबित होता है कि हेमंत सोरेन निर्दोष है। इसी कारण से इस महारैली का आयोजन किया गया है। वहीँ जमशेदपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर विचार कर रहीं है। साथ ही कहा कि पार्टी के कैडर को ही पार्टी टिकट देगी।
इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, सुनील महतो, प्रमोद लाल, दुलाल भुईया, अरुण प्रसाद, बिर सिंह सुरेन, गोपाल महतो, अरुण सिंह राजा, प्रीतम हेंब्रम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button