FeaturedJamshedpurJharkhand

हिंदू पीठ में तीन दिवसीय गणपति उत्सव धूमधाम से मनेगा : अरुण सिंह

जमशेदपुर। हिन्दू पीठ के प्रांगण में कार्यसमिति की बैठक हुई इस वर्ष तीन दिवसीय 31/08/22 से 02/09/22 तक गणपति महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने का फैसला लिया गया। इस वर्ष विशेष रूप से गणपति जी का पूजन और विशेष आरती विद्वान पंडितों के द्वारा किया जाएगा।जमशेदपुर के सभी आम एंव खास लोगो को गणपति महोत्सव मे शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाऐगा। हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय गणपति महोत्सव को सफल बनाने के लिए शहर के जाने-माने समाजसेवी एके श्रीवास्तव को संयोजक एंव केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति मे अध्यक्ष चन्द्र नाथ बनर्जी ने को सह संयोजक मनोनीत किया गया है।आज की बैठक में हिन्दू पीठ के कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा,सह सचिव दिनेश जयसवाल, उपाध्यक्ष दिलजय बोस,युवा अध्यक्ष प्रकाश दूवे,सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह,सलाहकार शम्भु जयसवाल,कपिल हुईँ,के साथ-साथ राहुल सिंह,सुधीर सिंह,अमर नाथ जयसवाल शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button