BokaroEducationFeaturedJharkhand

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही स्कूल के अंदर छुट्टी के बाद घंटो बंद रहा 1 छात्र स्कूल में

बोकारो में एक स्कूल की बड़ी लापरवाही आई सामने। स्कूल बंद करने के दौरान एक बच्चा क्लास के अंदर ही सो गया था। प्रबंधन ने स्कूल के गेट पर जड़ दिया ताला। स्कूल में अकेले छात्र घंटो रहा बंधक।

बोकारो -बोकारो के डीवीसी मध्य विद्यालय बोकारो थर्मल में 3 घण्टो तक बन्द रहा कक्षा 3 का छात्र, मौके पर पहुँची पुलिस की उपस्थिति में बन्द छात्र को निकाला गया बाहर । बिद्यालय प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आई सामने। इस बीच बच्चा तड़पते रहा चिल्लाते रहा लेकिन स्कूल प्रबंधन के कानों तक नहीं पहुंची अंत में बकरी चरा रहे एक व्यक्ति को आवाज सुनाई दिया। इस दौरान माता-पिता थाना में गुम की शिकायत के साथ आसपास में बच्चों का खोजबिन कर रहा था। घटना के बारे में बताते चले की बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के डीवीसी मध्य विद्यालय बोकारो थर्मल के प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। यहां विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा तीन का आठ वर्षीय छात्र अलोक कुमार को विद्यालय में ही बंद कर विद्यालय के शिक्षक
व सफाई कर्मी बंद कर अपने अपने घर चले गए। विद्यालय सुबह नौ बजे से बारह बजे दिन तक चलती हैं। छुट्टी होने के बाद भी छात्र लगभग साढ़े तीन घंटों तक विद्यालय में ही बंद रहा। जबकि छात्र के परिजन अपने बच्चे की तलाश हेतु थाना एवं अगल बगल चौक चौराहों में बच्चे की खोजबीन करते रहें। गनीमत रहीं की छात्र ने हिम्मत जुटाई और किसी तरह विद्यालय के मुख्य गेट के पास पहुंच कर बाहर निकलने की जोर जोर से मदद की गुहार लगाने लगा। इसी बीच बच्चे की आवाज सुनकर विद्यालय की मैदान में बकड़ी चरा रहें मो सकील पहुंचा और लोगों को जानकारी देकर इक्कठा किया। इसी बीच लोगों ने घटना की सूचना बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान को दिए तथा थाना प्रभारी के निर्देश पर विद्यालय के प्राचार्य रंजन मिश्रा, शिक्षक सतीश कुमार, आरके सिन्हा एवं सफाई कर्मी संजय राम विद्यालय पहुंचे। एवं बोकारो थर्मल थाना के एएसआई अरविंद कुमार सिंह की उपस्थिति में विद्यालय के गेट में लगे ताले को खोल कर छात्र को बाहर निकाला गया। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य रंजन मिश्रा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन से गलती हुई हैं। सफाई कर्मी ने ठीक से क्लास रूमों की जांच प्रताल नहीं किया जिस कारण बच्चा छुट्टी के बाद अंदर ही बंद रह गया। वहीं पीड़ित छात्र ने बताया की क्लास रूम में ही वह सो गया था। जिस कारण छुट्टी की घंटी सुन नहीं सका और अंदर ही बंद रह गया। वहीं छात्र की मां पर्वतीय देवी ने बताया कि वह सुभाष नगर कॉलोनी में रहतीं हैं। उसका पति सुनील पासवान डीवीसी प्लांट में ठेका मजदूर हैं। छुट्टी के बाद भी जब उसका पुत्र अलोक कुमार घर नहीं पहुंचा तो उसकी काफी खोजबीन करने लगी और अंत में बोकारो थर्मल थाना जाकर पुत्र के लापता हो जाने से संबंधित मौखिक शिकायत भी किया। बच्चे मिलने के बाद परिजनों में खुशी व्याप्त हैं।

Related Articles

Back to top button