CRIMEJamshedpurJharkhand

चक्रधरपुर में हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बीते 12 नवंबर को कमलदेव गिरी को अपराधियों ने कर दी थी हत्या

जमशेदपुर: चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के भारत भवन चौक के पास बीते 12 नवंबर के संध्या में कमलदेव गिरी पिता महादेव नंद गिरी सा०- सौण्डिक धर्मशाला थाना- चक्रधरपुर, जिला प0 सिंहभूम, चाईबासा की अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हत्या कर दी गई थी। जिस संबंध में चक्रधरपुर थाना कांड सं0- 131/22, दिनांक 14.11.2022 धारा 302/34 भा0द0वि०, 27 आम्र्स एक्ट एवं 3/4/5 विपदा० अधिक दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय चाईबासा के द्वारा कांड की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये सहायक पु० अधीक्षक सह अनु० पु०पदा० चक्रधरपुर एवं श्री सुमित अग्रवाल सहायक पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप किया जा रहा था। साथ ही साथ कांड के वैज्ञानिक एवं प्रोफेशनल अनुसंधान हेतु राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला राँची एवं बी०डी०डी०एस० (STF) दस्ता का भी सहयोग लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक महोदय चाईबासा के द्वारा गठित एस आई टी टीम कांड का प्रोफेशनल तरीके से अनुसंधान किया जा रहा था। एस आई टी टीम को प्राप्त तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के विवेचना से ज्ञात हुआ कि घटना के दिन कमलदेव गिरी की हत्या रेलवे स्टेशन से लौटने के क्रम में भारत भवन चौक पर पहले से मौजूद अपराधकर्मियों के द्वारा की गई। इस कांड के मुख्य साजिशकर्ता (1) सतीश प्रधान को दिनांक 23.11.2022 को गिरफ्तार करते जेल भेजा गया था। अग्रतर अनुसंधान ने मुख्य हमलावर (1) रकीब एवं (2) जाहिद एवं उनके सहयोगी (3) हाशिम एवं (4) शकीर को गिरफ्तार कर दिनांक 29.11.2022 को जेल भेजा गया है।
इसी क्रम में कांड में शामिल अन्य दो अभियुक्तों (1) अभिषेक कसेरा तथा (2) शहनवाज खान उर्फ पाली, को दिनांक 06.12.2022 गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दोनों अभियुक्तो के द्वारा पुरे घटनाक्रम में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी है। शहनवाज हुसैन उर्फ पाली के अपराध स्वीकारोक्ती बयान के आधार पर कांड में उपयुक्त जाहिद का मोबाईल फोन जप्त किया गया। कांड में फरार अन्य अपराधकर्मियों के विरुद्ध छापामारी लगातार की जा रही है।
जम सामग्री
कांड में प्रयुक्त दो मोबाईल फोन

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता
अभिषेक कसेरा उम्र 25 वर्ष, पे0 त्रिलोकिनाथ कसेरा, सा०- वार्ड नं0-03 टोकलो रोड चक्रधरपुर, जिला- प० सिंहभूम चाईबासा।, शहनवाज खान उर्फ पाली, उम्र 30 वर्ष, पे०- जमील अहमद खान, सा०- चक्रधरपुर थाना-पत्रधरपुर, जिला- 40 सिंहभूम, चाईबासा।
एस०आई०टी दल के सदस्य-

1. श्री कपील चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनु० पु० पदा०, चक्रधरपुर

2. श्री सुमित अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक 3. श्री दिलीप खलखो, अनु०पु०पदा०, सदर

4. पुनि चन्द्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी चक्रधरपुर थाना 5. पु०अ०नि विवेक पाल, चक्रधरपुर थाना

6. पु०अ०नि विश्वानाथ किस्कु, चक्रधरपुर थाना

7. पु०अ०नि० सौरभ ठाकुर, सदर थाना

8. स०अ०नि संजय कुमार सिंह, जगन्नाथपुर थाना

9. स०अ०नि करुणाकर तिवारी, नोवामुण्डी थाना 10. तकनिकी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चाईबासा

अपराधिक इतिहास

शहनवाज खान उर्फ पाली, उम्र 30 वर्ष, पे0- जमील अहमद खान, सा0- चक्रधरपुर. थाना चक्रधरपुर, जिला- प0 सिंहभूम, चाईबासा के विरुद्ध

1. चक्रधरपुर थाना कांड संख्या- 87/2016, दिनांक 29.09.2016 धारा-

341/323/379/427 भा०द०वि०।

2. चक्रधरपुर थाना कांड संख्या- 11/2020, दिनांक 30.01.2020 धारा 341/323/504/506

Related Articles

Back to top button