Delhi

सोनिया ने कहा राहुल के लिए बहू तलाशने को: हरियाणवी महिलाओं के साथ लंच पर सोनिया बोलीं- आप लड़की ढूंढो; राहुल बोले- हो जाएगी

राजेश कुमार झा नई दिल्ली

लंच के वक्त ग्रामीण महिलाओं से चर्चा करते सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी।

हरियाणा के सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी के बुलावे पर यहां की महिलाएं सोनिया गांधी के घर खाने पर पहुंची। लंच पर सोनिया के साथ राहुल-प्रियंका भी मौजूद रहे। इस दौरान तीनों की हरियाणा की महिलाओं से खूब चर्चा हुई। महिलाओं ने सोनिया गांधी से राहुल गांधी की शादी को लेकर सवाल किए। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि आप लड़की ढूंढो न। राहुल गांधी ने भी अपनी शादी को लेकर कहा कि हो जाएगी।

इसके बाद महिलाओं ने प्रियंका गांधी के साथ बचपन की बातें भी पूछीं। महिलाएं अपने साथ गाय और भैंस का घी और छाछ लेकर पहुंची थीं, जिसे उन्होंने सोनिया गांधी को दे दिया।

सोनीपत के कनीना गांव में राहुल गांधी ने धान के खेतों में ट्रैक्टर चलाया था।

सोनीपत में राहुल ने दिया था न्योता
राहुल गांधी अभी शिमला जाने के दौरान सोनीपत रुके थे। जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ खेत में ट्रैक्टर चलाया था और धान की फसल रोपी थी। इस दौरान राहुल की ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात हुई थी, जिसमें राहुल ने सभी को दिल्ली घुमाने और बुलाने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करते हुए हरियाणा की महिलाओं का एक ग्रुप सोनिया गांधी के घर पहुंचा था।

हरियाणा के सोनीपत की महिलाओं ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हरियाणवी गाने पर डांस किया था।

Related Articles

Back to top button