FeaturedJamshedpurJharkhand

सोनारी में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद रघुनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि


जमशेदपुर। मंगलवार झामुमो जमशेदपुर पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में सोनारी पंचवटी नगर में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रधुनाथ महतो के 244वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई।

झामुमो पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो के कहा लोगों ने वीर शहीद रघुनाथ महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों ने रघुनाथ महतो के नेतृत्व में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ जल, जंगल, जमीन के बचाव तथा नाना प्रकार के शोषण से मुक्ति के लिए 1769 में जो आंदोलन आरंभ किया। उसे चुआड़ विद्रोह कहते हैं और यह आंदोलन 1805 तक चला। उन्होंने सरकार के खिलाफ जनमानस को संगठित कर शस्त्र विद्रोह किया था। तत्कालीन जंगल महल अंतर्गत मानभूम के एक छोटे से गांव घुटियाडीह अभी नीमडीह प्रखंड में 21 मार्च 1738 को इनका जन्म हुआ था। गुरिल्ला युद्ध नीति से अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले इस विद्रोह को अंग्रेजों ने भी उत्पाती या लुटेरा का संज्ञा देते हुए चुआड़ विद्रोह का नाम दिया था। रघुनाथ महतो के संगठन से अंग्रेज मेदिनीपुर से हजारीबाग, रामगढ़ एवं बांकुड़ा से चाईबासा तक भयभीत रहते थे। विद्रोह को मुख्य वजह अंग्रेज शासकों द्वारा जल, जंगल, जमीन एवं अन्य बहुमूल्य खनिज संपदा को हड़प के नियत रखते थे। धन्य है झारखंड के वीर प्रसविनी रत्नगर्भा धरती, जिसने अनेक महान देश भक्तों को जन्म दिया। जिन लोगों ने देश की गुलामी की जंजीर को तोड़ने के लिए अंग्रेजों के अत्याचार, शोषण तथा जुल्म के खिलाफ हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दी।

जिसमें मुख्य रूप से झामुमो नेता गोपाल महतो के साथ मनिल महतो, राजेश महतो, शिव शंकर महतो, चन्दन महतो, संदीप महतो, गौतम धीवर, बापी मुखर्जी, संतोष प्रजापति, रिषी प्रसाद, सुमित पोल, सूरज धीवर इत्यादि झामुमो कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button