FeaturedJamshedpurJharkhand

सेंगेल द्वारा 5 प्रदेशों में कुरमी बिरोध पुतला दहन

जमशेदपुर। कुर्मी महतो जाति को अनुसूचित जनजाति या ST बनने – बनाने के जोरजबरदस्ती में समर्थन करने वाले राजनीतिक पार्टियां जैसे जेएमएम, बीजेडी, टीएमसी और कांग्रेस का आज आदिवासी सेंगेल अभियान के नेताओं द्वारा करनडी चौक, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिला, झारखंड में पुतला दहन किया गया। पार्टियों के साथ-साथ तमाम आदिवासी एमएलए/ एमपी और आदिवासी संगठनों का भी पुतला दहन किया गया। जो समर्थन में है या चुप हैं। आज कुरमी बीरोधी पुतला दहन का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम झारखंड,बंगाल, बिहार, उड़ीसा और असम में सर्वत्र किया जा रहा है। क्योंकि कुर्मी महतो के आदिवासी (ST) बन जाने से असली आदिवासियों का नेस्तनाबूत होना निश्चित है। सेंगेल के अनुसार वोट की लालच में कुरमी विवाद के लिए JMM और उनके समर्थक सर्वाधिक दोषी हैं।

ज्ञातव्य हो कि सेंगेल का सरना धर्म कोड मान्यता आंदोलन जोरदार रूप से चालू है। इसके लिए असम की राजधानी गुवाहाटी में 4.11.22 और पटना में 25.11.22 को धरना प्रदर्शन, जनसभा निर्धारित है। आदिवासी मुद्दों पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से बातचीत की पेशकश का सेंगेल स्वागत करता हैं।

पूर्व सांसद सालखन मुर्मू, सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुमित्रा मुर्मू, बिरसा मुर्मू, बिमो मुर्मू , सोनाराम सोरेन सभी केंद्रीय संयोजक के अलावे कोल्हान जोन हेड जूनियर मुर्मू, कोल्हान सेंगेल परगना सीताराम मझी, डॉक्टर सोमाय सोरेन, तिलका मुर्मू, सिदो मुर्मू, मंगल अलड्डा, जोगेन हेम्ब्रम, किशुन हंसदा, तुलसी हंसदा, छिता मुर्मू, सीतामनी हांसदा, भगीरथ मुर्मू, टार्जन मारडी मगत मारडी, कमल किरन टुडू, सनत बास्के, अनिल मुर्मू , जमुना बास्केआदि करनडीह पुतला फूंकने में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button