FeaturedJamshedpurJharkhand

साकची धालभूम क्लब में डांडिया नाइट में मारवाडी महिला मंच का धमाल

जमशेदपुर। मारवाडी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का डांडिया धमाल नाइट शुक्रवार को धालभूम क्लब साकची में धूमधाम से मनाया गया। संगीत, नृत्य और आनंद से भरी शुक्रवार की शाम महिलाओं के लिए यादगार बन गसी। पारंपरिक और थिरकाने वाले संगीत की धुन पर जमकर थिरकी हर उम्र की महिलाएं एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनकर पहुंची थी। मंच की अध्यक्ष बीना अग्रवाल और सचिव सीमा अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुए कार्यक्रम में एंट्री कूपन द्वारा प्रवेश हुआ, जिसमें रंग बिरंगी आकर्षक पोशाक पहनी हुई लगभग 200 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंच के सदस्यों के द्वारा गणेश भगवान के प्रतिमा में पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। डांडिया नृत्य की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई।  डांडिया धमाल नाइट कार्य्रक्रम साकची धालभूम क्लब में संध्या 06 बजे से रात 10 बजे तक चला। इसको लेकर क्लब परिसर को काफी अच्छे से सजाया गया एवं झिलमिल रंगीन लाइट एवं साउंड के बीच नृत्य आरंभ हुआ। जिसमें मारवाड़ी महिला मंच की तमाम सदस्यों ने भाग लिया। डांडिया नृत्य के कार्यक्रम के बाद सदस्यों के लिए खाने पीने की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का सफल संचालन एंकरिंग ट्विंकल द्वारा किया गया। म्यूजिशियन डीजे अमित आकर्षण का केन्द्र बना रहा।  उद्घाटन के अवसर पर बतौर अतिथि बार एसोसिएशन के महामंत्री अनिल तिवारी, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स की प्रथम महिला कार्यकारिणी सदस्य सुमन नागेिलया, मंच की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, सचिव प्रभा पाडिया उपस्थित थे।
पुरूस्कारों की बारिशः- इसमें पुरूस्कारों की बारिश भी हुई। जजमेंट सरोज अग्रवाल और पायल के द्वारा  किया गया। गु्रप ए में 5 से 15 वर्ष, गु्रप बी में 16 से 25 वर्ष, गु्रप सी में 26 से 40 वर्ष, ग्रुप डी में 41 से 50 वर्ष और गु्रप ई में 50 वर्षसे उपर के लोग शामिल हुए। सभी ग्रुप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार समेत ओपन डांडिया पुरस्कार भी 10 लोगांे को दिया गया। स्वागत भाषण अध्यक्ष बीना अग्रवाल द्वारा दिया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव सीमा अग्रवाल ने दिया।

इनकी रही उपस्थितिः- कार्यक्रम में जय डोकनिया, बीना खिरवाल, कंचन खिरवाल, सुशीला खिरवाल, विभा दुदानी, सरस्वती अग्रवाल, मंजू मुस्सदी, शिल्पी अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, सीमा जवानपुरिया, रानी अग्रवाल, ललिता सरायवाला, उर्मिला मित्तल, सरोज कवाटिया, पूनम चौधरी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button