FeaturedJamshedpurJharkhand

सांसद को सम्मानित करेगा पैगाम ए अमन

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था पैगाम ए अमन एवं झारखंड सिख विकास मंच संयुक्त रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को सम्मानित करेगा। संस्थापक अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू के अनुसार रामनवमी विसर्जन जुलूस को लेकर शहरवासियों में उहापोह की स्थिति थी। प्रशासन एवं अखाड़ा के बीच संवादहीनता के कारण अराजक तत्व भ्रम फैलाने में लगे हुए थे। इस संवादहीनता को तोड़ने में सांसद विद्युत वरण महतो दा ने पहल की और इसमें सफल रहे और उन्होंने इनके बीच परस्पर भरोसा विश्वास भी पैदा किया।

इसके लिए उनकी जितनी भी सराहना की जाए, वह कम होगा।
प्रशासनिक पहल के लिए जिला उपायुक्त एवं जिला वरीय पुलिस अधीक्षक भी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने लचीला रुख अपनाकर प्रभु श्रीराम के भक्तों की भावनाओं का सम्मान किया है।
इसके साथ ही सरदार गुरदीप सिंह पप्पू ने शहर के अखाड़ा समितियों के अध्यक्ष एवं उस्ताद के प्रति भी आभार जताया है कि उन्होंने सांसद एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर शहर के सौहार्द को बनाए रखने में बड़ी भूमिका अदा की।
गुरदीप सिंह पप्पू के अनुसार सिख संस्थाएं और अन्य संस्थाओं के प्रमुख हस्तियां भी इस मामले में सांसद एवं जिला प्रशासन के साथ हैं।

Related Articles

Back to top button