FeaturedJamshedpurJharkhand

तारापद सोरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा स्वर्गीय दिजेन कुमार षाडंगी को याद करते हुए 250 से ज्यादा ग्रामीणों के बीच किया गया कंबल वितरण

जमशेदपुर ।गंडानाटा स्थित भुवनेश्वरी तारा क्लब प्रांगण में तारापद सोरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा स्वर्गीय दिजेन कुमार षाडंगी को याद करते हुए 250 कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया। सर्दी के मौसम में कंबल आदमी के लिए बड़ा सहारा होता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कम होते तापमान के बीच उसका महत्व बढ़ जाता है। इस मौसम में लोगों को कंबल की बेहद ज़रूरत होती है। इस जरूरत को देखते हुए तारापद सोरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से *डॉ बिनी षाडंगी* की हाथो से लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

कम्बल वितरण के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया राधी मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य गौतम मन्ना, धनेश्वर मुर्मू, सुशील पाइक, कुना महतो, षष्टि मण्डल, भबानी सरदार, हाबल गिरी, रीना भोल, लक्ष्मी मंडल, फ़क़ीर टुडू, राम हांसदा, बुद्धेश्वर जाना, जगत नायक समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button