FeaturedJamshedpurJharkhand

रामगढ़िया सभा और गुरदीप पप्पू ने किया भगवान सिंह का सम्मान, बताया पंथ की शान

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के नव नियुक्त अध्यक्ष भगवान सिंह का शहर की विभिन्न संस्थाओं ने प्रचंड जीत दर्ज कर सिख कौम का आगु बनने पर खूब सम्मान किया।
गुरुवार को रामगढ़िया सभा और झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू ने भगवान सिंह को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। रामगढ़िया सभा की ओर से अमरदीप सिंह सैमी के नेतृत्व में केपीएस बंसल, तलवीर सिंह कलसी, सतविंदर सिंह, गोपाल सिंह, मनजीत सिंह बाथ, हरदीप सिंह, बलवंत सिंह बंसल, बंटी सिंह, निरंजनजीत सिंह ओसन, हरदेव सिंह, लवली सिंह व ऋषि सिंह ने चुनावी कार्यालय में भगवान सिंह का सम्मान किया जबकि गुरदीप सिंह पप्पू के अगुआई में साकची में सम्मान किया और बोले सो निहाल, सतश्रीकाल का उद्घोष करते हुए भगवान सिंह को पंथ की शान बताया।
इस अवसर पर सरदार शैलेन्द्र सिंह के अलावा गुरचरण सिंह बिल्ला, सतवीर सिंह सोमू, जसपाल सिंह, परमजीत सिंह काले, सुरेंद्र सिंह छिन्दे, सुखदेव सिंह बिट्टू व आगाज के संरक्षक चंचल सिंह भाटिया के अलावा सतविंदर सिंह रोमी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button