FeaturedJamshedpurJharkhand

श्याम भटली परिवार टाटानगर के भक्त खाटू धाम में चढ़ायेंगें निशान

जमशेदपुर। श्री श्री श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट टाटानगर से जुड़े श्याम भक्त राजस्थान के खाटू धाम में 22 फरवरी बुधवार को निशान चढ़ायेंगें। फाल्गुन माह में जमशेदपुर के 51 श्याम भक्त 21 फरवरी मंगलवार को रांची से हवाई मार्ग होते हुए राजस्थान जयपुर के लिए रवाना होंगें। बुधवार को राजस्थान के रींगस से निशान पदयात्रा खाटू धाम के लिए रवाना होगी। गुरूवार 23 फरवरी को सलासार बालाजी का दर्शन और पूजा करेगें। तत्पश्चात रात्रि विश्राम झुंझनू में श्रीराणी सती दादी जी के दरबार में होगा। इसी प्रकार 24 फरवरी शुक्रवार को महासार माता, जीण माता, शकांभरी माता, मेंहदीपूर बालाजी तथा शनिवार 25 फरवरी को मथुरा वृंदावन, बांके विहारी, राधा-रानी, कृष्ण जन्मभूमि का दर्शन और पूजा करेगें। इसे सफल बनाने के लिए साकची स्थित एक होटल में श्याम भटली परिवार की एक बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि हवाई मार्ग से ही सोमवार 27 फरवरी को सभी भक्त रांची पहुॅचेगें। बैठक में प्रमुख रूप से गगन रूस्तोगी, धनजंय सिंह, ललित डांगा, प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, मुरारी अग्रवाल, पंकज छावछरिया, मनोज पलसानिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button