झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखा

जमशेदपुर में देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया जहां प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय सह क्षेत्रीय सचिव मनसफ अली कर रहे थे वही सभी कर्मचारी ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ नारेबाजी की मनसफ अली ने जानकारी देते हुए कहा कि 13 सूत्री मांगों को लेकर विभिन्न ट्रेड यूनियन के द्वारा दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया था जहां दूसरे दिन झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के द्वारा प्रदर्शन कर अपनी मांगों से केंद्र सरकार को अवगत कराया जा रहा है जहां हम निजी करण, किसानों के लिए एमएसपी, मजदूर विरोधी लेबर कार्ड, सहित कई मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं जहां प्रदर्शन के माध्यम से जनता बचाओ देश बचाओ का आह्वान किया गया है वही इस प्रदर्शन में प्रशांत कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, सन्नी प्रसाद, योगेश कुमार, कृष्ण कुमार आदि लोग मौजूद थे