FeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

झामुमो नेता गोपाल महतो ने की छठ व्रतियों की सेवा

जमशेदपुर। सूर्य देवता की उपासना लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सोनारी के दोमुहानी घाट में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतियों के लिए निशुल्क सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छठ व्रतियों के लिए चाय, बिस्किट, शुद्ध पेयजल, गाय का दूध एवं आम के दातुन निशुल्क छठ व्रतियों के बीच वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई जिसमें मुख्य रूप से रॉकी सिंह सरदार ,परीक्षित कर्मकार ,भोला गुप्ता, गणेश महतो, शिवा कुमार ,संतोष प्रजापति, दुर्गा महतो, साधु चरण महतो, हरे, सुमन तरफदार ,सौरभ सिंह, बंटी, माधव महतो ,अभिषेक यादव ,दीक्षित चक्रवर्ती ,रोहित लोहरा, सुभाष के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button