ChaibasaFeatured

पश्चिमी सिंहभूम युवा कांग्रेस के द्वारा लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचल कर हत्या करने एवं प्रियंका गांधी जी के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर किया धरना*

तिलक कु० वर्मा
चाईबासा:झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने गांधी मैदान चाईबासा में लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचल कर हत्या करने एवं प्रियंका गांधी जी के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के सपनों के भारत को तहस-नहस करने पर तुली हुई है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना “हम भारत के लोग” की मूल भावना को कुचल कर चंद भारत के लोगों का सपना भाजपा देख रही है। पिछले दस महीनों से देश के किसान केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ कर अपनी मांगों को लेकर अपने प्राणों की आहुति तक दे रहे हैं तो भी केंद्र के मोदी सरकार गूंगी बहरी बन कर बैठी है।3 तारिख की लखीमपुर खीरी में भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों को रौंदकर मृत्यु के घाट उतार दिया इस ताजा घटनाक्रम से भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे देश में उबाल है। लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों से मिलने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के जाने के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा धक्का-मुक्की एवं बदसलूकी की गई। आज क्या मारे गए किसानों के परिवारों को सांत्वना देना भी गुनाह हो गया है। किस जुर्म में श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जेल में रखा गया है। जिन हत्यारों को जेल में होना चाहिए वह खुले घूम रहे हैं। भाजपा सरकार पूरी तरह से संविधान में मिले हम आम आदमी के अधिकार को खत्म कर रही है। कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के सपनों का भारत को देखना चाहती है हम गोडसे का भारत नहीं बनने देंगे। हम लोगों को बांटने में नहीं आपसी सहयोग और लोगों को एकजुट रखने में विश्वास करते हैं। जिन किसानों पर बर्बरता तरीके से गाड़ी चलाया गया वह हमारे देश के अन्नदाता है। नाथूराम गोडसे को मानने वाले लोग आज अपने ही देश के अन्नदाताओं को बर्बरता से मारने का काम कर रहे हैं। ना यह पाकिस्तानी है और ना ही यह खालिस्तानी है यह पूरे देश के किसानों की हक की मांग कर रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों के समर्थन में खड़े होने को अपराध बता रही है इससे बड़ी और विडंबना क्या हो सकती है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा कि मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने अंग्रेजों के बाद सबसे ज्यादा किसानों पर बर्बरता करने का कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी हर आम आदमी, हर नौजवान, हर महिला एवं देश के हर किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार करने को लेकर कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने विरोध करते हुए हम कहना चाहते हैं कि हम नाथूराम गोडसे का नहीं, महात्मा गांधी के सपनों का देश बनाना चाहते हैं। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में संसद प्रतिनिधि सुनित शर्मा, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, ओबीसी चेयरमैन चन्द्र शेखर दास, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, सुशील दास,अजित कांडेयोंग,विजय सिंह तुबिड, राजेंद्र कच्छप,साकारी दोगों आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button