शहर में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं : सरयू राय

जमशेदपुर । सिदगोड़ा सोन मंडप में शहर के वरिष्ठ नागरिकों बुद्धिजीवियों महिलाओं सामाजिक संस्थाओं जातिय संस्थाओं की बैठक शिव पुजन सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शहर की बिगड़ती विधि व्यवस्था पर लोगों ने काफी रोष व्यक्त किया शिव पुजन सिंह ने विषय प्रवेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कोई भी दिन ऐसा नहीं है कि शहर में चोरी छिनतई छेड़खानी हत्या आत्महत्या नहीं होता है। इस बात को विधायक सरयू राय भी स्वीकार किये कि सचमुच आज शहर में अपराधी निर्भय होकर अपराध कर रहे हैं। अनिता सिंह ने कहा कि आज महिलाएं लड़कियां घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रही है। अन्त में निर्णय लिया गया कि इस समस्या के निदान के लिए एक गैर राजनीतिक संगठन जमशेदपुर नागरिक परिषद का गठन किया जाय और शीघ्र ही एक सात सदसीय प्रतिनिधि मंडल सिनियर एस पी से मिलकर विधी व्यवस्था के बारे में अवगत करायेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शिव पुजन सिंह को दी गई। बैठक में ए के श्रीवास्तव, श्रीनिवास तिवारी, रमेश कुमार, मुन्ना मिश्रा, मुन्ना चौबे, जगदीश सिंह, कामेश्वर चौरसिया इत्यादि मौजूद थे।