FeaturedJamshedpurJharkhand

अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन सरायकेला खरसावां जिला का रूबी सिंह अध्यक्ष और महामंत्री बनी रिद्धि सिंह

सरायकेला खरसावां जिला में क्षत्रिय समाज कि गरीब बच्चों को शिक्षा में करेंगे सहयोग : भारती सिंह

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की अंतराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह की अध्यक्षता में आदित्यपुर की कल्पनापुरी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से कल्पनापुरी निवासी रूबी सिंह को सरायकेला खरसवा का जिलाध्यक्ष और रिद्धि सिंह को महामंत्री मनोनीत किया। भारती सिंह ने रूबी सिंह और रिद्धि सिंह दोनों ही पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मौके पर भारती सिंह ने दोनों ही पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत और विस्तार करने का निर्देश दिया। हम वीरांगनाओं को की गरीब बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना है। साथ ही गरीब क्षत्रिय परिवार को जरूरत पड़ने पर सहयोग भी करना है। इस अवसर पर सीमा सिंह ने कहा कि

एकता ही हमारी मजबूती का मूल मंत्र है। मौके पर नव मनोनीत रूबी सिंह और रिद्धि सिंह ने कहा कि संगठन और समाज के प्रति हम दोनों ही समर्पित भाव से काम करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रीती सिंह, विभा सिंह, अर्चना सिंह, सुनीता सिंह, मनु माया सिंह, गुड़िया भारद्वाज, अंजली सिंह, राखी, सिंह सुनीता, सिंह संध्या सिंह आदि शामिल हुई।

Related Articles

Back to top button