FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उपमुखिया संघ की बैठक आयोजित

जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की एक बैठक पश्चिम कीताडीह पंचायत भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य लखन ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संघ के मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता एवं उपाध्यक्ष मैनुल खान उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सारे सदस्यों ने अपने अपने परिचय देते हुए संगठन को मजबूती बनाने हेतु विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित संघ के मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 दिसंबर को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत भवन में बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें संघ के कमेटी की प्रथम सूची जारी की जाएगी। सुनील गुप्ता ने बताया कि वार्ड सदस्य का बकाया सम्मानजनक मानदेय, शिलापट में नाम अंकित एवं विकास कार्यों में अंतिम भुगतान के समय वार्ड सदस्य एवं उपमुखिया का हस्ताक्षर अनिवार्य करने हेतु आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी । साथ ही साथ वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से उप मुखिया पुष्पा देवी, वार्ड सदस्य सविता कश्यप, राजकुमारी सामंत, गीता हाँसदा, महेश सिंह, राजेश मिश्रा, पूजा सिंह, मिट्ठू अग्रवाल ,आकाश झा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button