FeaturedJamshedpurJharkhandNational

पूर्व सैनिकों द्वारा २४ वा कारगिल दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया


जमशेदपुर। पूर्व सैनिक समाज
कल्याण संघ के सदस्यों एवम पदाधिकारियों द्वारा अपने कार्यालय भाटिया बस्ती, आदित्यपुर में २४ वा कारगिल दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया। संघ के अध्यक्ष कर्नल आर पी सिंह ने बताया कि मई १९९९ में कारगिल के ऊपरी पहाड़ी चोटियो , टाईगर हिल, प्वाइंट ५१६०, प्वाइंट ४९९० इत्यादि पर पाकिस्तानी फौजी घुसपैठ कर पूरे आर्म्स और एम्मूनेशन के साथ पोजीशन ले लिए थे। पुश्ता जानकारी के पश्चात भारतीय सेना ने उन्हें खदेरनेके लिए सुनियोजित योजना से आक्रमण किया। ८ मई १९९९ से २६ जुलाई १९९९ तक यह युद्ध चला। २६ मई को सभी पाकिस्तानियों को मारकर इन सभी पहाड़ियों पर भारत के शूरबीरो ने अपना युद्ध कौशल, पराक्रम और साहस का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर ,इन सभी चोटियो पर अपना अधिकार ले लिया। इस युद्ध में हमारे ५५९ शूरबिरो ने अपना बलिदान दिया। इसे हर साल २६ जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। कारगिल के शहीदों और जिन सैन्य जवानों ने देश की सुरक्षा करते हुए अपने जान की निछावर कर दी। उनके लिए २ मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात अमर जवान के फोटो पर अगरबत्ती जलाकर, दीप प्रज्वलित कर, पुष्प अर्पण की गई। तत्पश्चात मिठाई वितरण कर समारोह की समाप्ति हुई। इस् मौके पर मुख्य रूप से, अध्यक्ष कर्नल आर पी सिंह के सिवाय, सूबेदार पी के सिंह, शालेंद्र सिंह, बीरबल सिंह, एम एम सिंह, बिरेंदर प्रसाद,योगेंद्र सिंह, डी के गोस्वामी, , जे बी सिंह, एम एन पांडे, जनार्दन लाल, रामजी सिंह, अभय कुमार पांडेय, अशोक कुमार यादव, उषा सिंह आदि उपस्थित थे। आप से अनुरोध हैं कि इसे अपने समाचार पत्र में प्रकाशित कर हमे कृतज्ञ करे और सेना का हौसला बढ़ाए।

Related Articles

Back to top button