FeaturedJamshedpurJharkhandNational

विधायक सरयू राय का सार्वजनिक वक्तव्य, झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढोलू महतो की खोली पोल

जमशेदपुर। भाजपा के झारखंड प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं अन्य राष्ट्रीय/राज्य नेताओं को उनके धनबाद से घोषित प्रत्याशी के बारे में अपने अद्यतन ज्ञानकोश से कतिपय जानकारियां उपलब्ध करा रहा हूं।
ये जानकारियां धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी के उस समय के 20 वर्ष के उम्र वाले सुपुत्र श्री प्रशांत कुमार के नाम पर वर्ष 2022 में 2.06 करोड़ के सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदे गये तीन भूखंडों के बारे में है। इन भूखंडों की रजिस्ट्री के दस्तावेज की प्रति मेरे पास उपलब्ध हैं। इस सूचना में मैं इन भूखंडों का म्यूटेशन करने के लिए वहां के अंचलाधिकारी कार्यालय में की जा रही कार्रवाई के बारे में आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक कर रहा हूं। इन दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न हैं। तीन अलग-अलग की गई रजिस्ट्रियों के अनुसार, खरीदे गये भूखंडों का क्षेत्रफल करीब 80 डिसमील है। ये भूखंड धनबाद के नवाडीह में स्थित हैं। भूखंडों की खरीद और भुगतान किया हुआ स्टांप शुल्क का ब्यौरा निम्नवत हैः-
1. भूखंड संख्या -1
ख़रीद की तिथि – 5 जनवरी 2022
भूखंड का क्षेत्रफल – 16 डिसमील
भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद
भूखंड की क़ीमत – ₹ 46,75,000
स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 1,87,000
भूखंड का क्रेता – श्री प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – श्री ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो॰ – टुंडू, थाना – बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
भूखंड विक्रेता – श्री कामख्या नारायण सिंह, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद.
खाता नंबर 36 और 50
प्लॉट नंबर 1623, 1672, 1624
2. भूखंड संख्या – 2
ख़रीद की तिथि – 24 जनवरी 2022
भूखंड का क्षेत्रफल – 56 डिसमील
भूखंड का पता – मौजा नवाडीह, सर्किल-धनबाद
भूखंड की क़ीमत – ₹ 1,36,36,000
स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 5,45,450
भूखंड का क्रेता – श्री प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – श्री ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही बस्ती,पो॰ – टुंडू, थाना – बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
भूखंड विक्रेता – श्री कामख्या नारायण सिंह एवं श्रीमती आशा देवी, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद.
खाता नंबर 50
प्लॉट नंबर 1624 और 1626
3. भूखंड संख्या – 3
ख़रीद की तिथि – 29 अप्रैल 2022
भूखंड का क्षेत्रफल – 8 डिसमील
भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद
भूखंड की क़ीमत – ₹23,40,000
स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 93,600
भूखंड का क्रेता – श्री प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – श्री ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो॰ – टुंडू, थाना- बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
भूखंड विक्रेता – श्री नारायण मंडल, करोयाटांड, *बरवड्डा* , धनबाद.
खाता नंबर 104
प्लॉट नंबर-1624 और 1674
इन भूखंडों की सरकारी दर पर कीमत और स्टांप शुल्क के भुगतान का ब्यौरा सुलभ जानकारी हेतु निम्नवत हैः-
क. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹. 46,75,000
ख. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹ 1,36,36,000
ग. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹ 23,40,000
अ. तीन भूखंडों की सरकारी दर पर कुल कीमत (क+ख+ग) ₹ 2,06,51,000

क. स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 1,87,000
ख. स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 5,45,450
ग. स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 93,600
(आ) कुल स्टांप शुल्क भुगतान का जोड़ (क+ख+ग)- ₹. 8,26,050
सरकारी दर पर भूखंडों की कुल कीमत (अ) और कुल स्टांप शुल्क भुगतान (आ) के ब्यौरों का
जोड़ =अ+आ= 2,06,51,000

स्टाम्प ड्युटी भुगतान *8,26,050*
भुगतान का कुल जोड़ – ₹.2,06,51,000+₹. 8,26,050=₹.2,14,77,500 (₹.दो करोड़ 14 लाख 77 हजार 500)
उपर्युक्त भूखंडों के रजिस्ट्रेशन के उपरांत स्थानीय अंचल कार्यालय में उनके म्यूटेशन के लिए हो रही कार्रवाई के सरकारी दस्तावेजों की आधिकारिक प्रतियां संलग्न हैं, जिनके साथ उपर्युक्त विवरण के कई तथ्यों का मिलान किया जा सकता है।
भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं, खास कर झारखंड प्रदेश के प्रभारी को उपर्युक्त ज्ञानकोश में निहित सूचनाओं पर अपने ज्ञान के अनुसार स्पष्टीकरण देना चाहिए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उक्तियों के अनुरूप प्रभारी की भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इसमें से कतिपय जानकारियां दो वर्ष पूर्व झारखंड के कतिपय प्रमुख अखबारों में संक्षेप में प्रकाशित हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button