FeaturedJamshedpurJharkhandNational

विकसित भारत मोदी की गारंटी योजना का हुआ लॉचिंग,झारखंड में आदिवासियों का वोट लेतें है लेकिन उनकी सुरक्षा नहीं करती गठबंधन की सरकार

भाजपा ने शामिल होने के बाद कोड़ा दंपती लौटे क्षेत्र, जगह जगह हुआ स्वागत

झारखंड प्रदेश के सभी 14 लोकसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज करेंगी:गीता कोड़ा

बंदगांव से लेकर चाईबासा,जगन्नाथपुर तक पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं द्वारा किया गया जोरदार स्वागत

चाईबासा।भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद गीता कोड़ा और पूर्व सीएम मधु कोड़ा अपना क्षेत्र लौटे.इस दौरान उनका क्षेत्र में गर्म जोशी के साथ भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों द्वारा किया गया सर्वप्रथम बंदगांव में कोड़ा दंपति का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। यहां पर पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड भाजपा नेता विजय मेलगाडी समेत कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा यहां पर स्वागत किया गया।यहां से बंदगांव प्रखंड घाटी के नीचे भी कराईकेला और चक्रधरपुर में भी जगह-जगह स्वागत हुआ चक्रधरपुर में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। यहां पर भाजपा युवा नेता रूपेश साव परमेंद्र देवेन मंडल राकेश रंजन एवं कार्यकर्ता और उनके समर्थक मौजूद थे।इसके बाद चक्रधरपुर भगत सिंह चौक और पवन चौक में भी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार ढंग से स्वागत किया। यहां जिला भाजपा अध्यक्ष संजय पांडेय भाजपा के वरिष्ट नेता अशोक सारंगी समेत काफी सांख्य में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि इस बार झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत होगी उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया उसके लिए सभी को वे धन्यवाद देते हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार देश विकास की राह पर है आने वाला समय में केंद्र में 400 पार आंकड़े के साथ केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

आदिवासियों का वोट लेतें है लेकिन आदिवासियों की सुरक्षा नहीं करते राज्य के गठबंधन की सरकार

भाजपा में शामिल होने के बाद लौटी सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा नें प्रेस वार्ता कर जहां राज्य के गठबंधन सरकार पर बरसी वहीं कहा गया की देश का विकास मोदी जी का नेतृत्व में सभंव है। कहा की लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र से कई निर्देश मिले जिस पर कार्य करना है।सांसद गीपा कोड़ा ने कहा की विकसित भारत मोदी की गारंटी इसके माध्यम से विकसीत भारत संकल्प के लिए आम जनो का सुझाव आमजन के साथ साथ प्रोफेसनल महिला,पुरूष और विधार्थी हर किसी का सुझाव सिधे मोदी जी को देने के लिए ये कार्यक्रम लाया गया है।पिछले 10 वर्षो में कई कार्य किये है मोदी जी के नेतृत्व में भारत ही नहीं देश विदेश में भी मोदी जी के कार्यो को लोहा माना है।उसका उदाहरण कई एक नहीं है।कई एक ऐसी योजनाएं है जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकतें है। जिनके बारे हम बात नहीं कर पातें है।वैसे लोगों तक भी योजना के माध्यम से मोदी जी पहूंच बनाई है।चाहे वो झारखंड के परिवेश में अगर बात करें तो झारखंड में एक बड़ी आबादी बेरोजगार है और बाहार पलायन करने को विवश है।मोदी जी नें युवाओं के स्टाटप के साथ कई योजनाओं का संचालन किया है और लोग उसका लाभ ले रही है।आज एक बड़ी आबादी छोटे छोटे दुकान खोल कर छोटे व्यापार कर उसका लाभ ले रहें है।महिलाओं के लिए भी कई योजनाएं स्वंय सहायता समुह को प्रमोट कर रहें है,जिस तरह से लोन लेकर महिलाएं काम कर रही है।इससे पता चलता है की महिलाओं के प्रती मोदी जी का सोच है।खेल जगत में भी इससे पहले हम खेलाड़ी को जानते नहीं थे उस क्षेत्र में भी प्रमोट किया जा रहा है।हर वर्ग के लिए काम कर रहें है,खास कर आदिवासी बहुल क्षेत्र के लिए कार्य हो रहें है ये काबिले तारिफ है।ये जनजन तक पहूंचाने का काम है।इसी के तहत विकसीत भारत मोदी की गारंटी लेकर आयें है।इसलिए मोदी जी आम जन से जानना चाहते है की विकसीत भारत में और किया चाहतें है।आपकी किया विचार है और किया सुझाव है वो जानना चाह रहें है ये सभी के भागीदारी और सहयोग चाह रहें है।मुझे लगता है की इससे बेहतर विकसीत भारत की कल्पना नहीं कर सकते है।जिसमे आमजनों से सुझाव मागां जा रहा है।वकिल समुह हो या व्यापार का या खेल का या महिलाओं,पुरूष से हर किसी से सुझाव का अपेक्षा करते है।आज इसी का लांचिंग था मुझे लगता है 2024 ही नही 2047 का जो लक्ष्य है मोदी जी का वहां तक पहूंचेगें। वहीं कांग्रेस के नेताओं पर भी हमला करते हुए कहा की झारखंड का ज्वलंत मुद्दो पर बताने का काम किया लिखित रूप से मौखिक रूप से जहां कहीं मौका मिला वहां मलिका अर्जून खड़गे जी हो या सोनिया जी हो या फिर राहुल जी बेनुगोपाल हो या प्रदेश अध्यक्ष हो सभी जगह बताया की आज झारखंड जल रहा है।लोग पलायन कर रहे है,कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया जो कोई काम का नहीं है।उद्वाहरण स्वरूप संथाल परगना में दो महत्वपूर्ण घटना घटी जहां दो बेटियों को टुकड़ा टूकड़ा काट कर फेंक दिया गया।लेकिन एक बार भी सरकार नें बोलना नहीं समझा क्योंकि गठबंधन की सरकार है,वहां गठबंधन का विधायक है क्योंकि वहां गठबंधन की सरकार है इसलिए एक बार भी बोलना उचित नहीं समझा।आज पुरी तरह से लॉ अॉर्डर बिफल है। कई सारे मौके पर हमारे शिर्ष नेतृत्व को बोला लेकिन उन्होनें चुपी साध ली यहां तुष्टीकरण की राजनिती हो रही है।हम आदिवासियों के लिए सोच रहें है आदिवासियों का वोट लेतें है लेकिन आदिवासियों को छोड़ दे रहें है पलायन करने के लिए ये सारी बातें हमने अपने शिर्ष नेतृत्व को कहा लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया जिससे विवश होकर हमने कांग्रेस को छोड़ दिया।तथा भारतीय जनता पार्टी ही विकास कर सकती है इसलिए हम भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।वहीं यह भी कहा गया की झारखंड में कांग्रेस व झामुमों के गठबंधन की सरकार है और योजनाओं को लोगों तक पहूंचा नाहीं पा रही है लोगों तक पहूंचाने का काम नहीं कर पा रही है। अबूवा आवास में भाड़ी गड़बड़ी है।आज क्षेत्र में हाथी का प्रकोप है कई के घर उजड़ गए उनको घर नहीं दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button