FeaturedJamshedpurJharkhand

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ लाडो मद्धेशिया और अंजली पांडेय का नया होलीगीत ‘महाबीर बो’

जमशेदपुर ।देश में ही नहीं विदेशों में भी अब भोजपुरी गानों का क्रेज बढ़ने लगा है। भारत की हर गली, नुक्कड़ और मोहल्ले में भोजपुरी गानों की धुन सुनी जा सकती है। भोजपुरी सॉन्ग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हर दिन यहां कोई ना कोई नया गाना बनाया जा रहा है। वही जब मौका होली का हो तो इन गानों की डिमांड और भी बढ़ जाती है। और लोग भोजपुरी गानों को बड़े ही चाओ से सुनते व देखते हैं। भोजपुरी के होलीगीतों में एक अलग ही तरह की हसी मजाक देखने को मिलता है, जिसे देखकर दर्शक भी झूम उठते हैं। इसी कड़ी आज वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से भोजपुरी के उभरते सिंगर लाडो मद्धेशिया का नया होलीगीत ‘महाबीर बो’ रिलीज किया गया है। इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री अंजली पांडेय नजर आ रही है। जिहोने कई हिट सांग में परफॉर्म करके उन्हें सुपरहिट बनाया है।

Link : https://youtu.be/WU9O6-qTah4?si=vomZ5lJS4tMdaT6y

लाडो मद्धेशिया का होलीगीत ‘महाबीर बो’ यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। हालांकि गाने में भरपूर रंग गुलाल का उपयोग किया गया है जिसकी वजह से गाना एक दम होली के मूड हिट करता है।
गाने में लाडो मद्धेशिया कहते हैं कि अब आवे महाबीर बो डाल दे अबीर हो…लगी नाहीं जाड़ा नहीं कपि शरीर हो..लगी नाहीं जाड़ा नाहीं कपि शरीर हो…अब आवे महाबीर बो डाल दे अबीर हो…। गाना एक दम कमाल धमाल दिख रहा है। वही गाने में खुद लाडो मद्धेशिया डांस करते भी दिख रहे हैं। वो भोजपुरी एक्ट्रेस अंजली पांडेय के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत महाबीर बो को लाडो मद्धेशिया ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। वही इस गाने को यादव नीरज ने लिखा है। गाने का संगीत पवन यादव ने दिया है। इस गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। वही इसके निर्देशन की कमान निर्देशक सुनील बाबा, गुरु जी अमित ओझा, डीओपी गौरव राय व रंजन, कंपोजर राहुल यादव, एडिटर अलोक गुप्ता, कोरियोग्राफर गोल्डी, सनी ने किया है।

Related Articles

Back to top button