लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम ने टाटानगर गौशाला को प्रदान किये 50 पंखे

जमशेदपुर। मंगलवार को लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम द्वारा अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए जुगसलाई स्थित श्री टाटानगर गौशाला में गौसेवा किया गया। संस्था द्धारा समाजसेवी दशरथ सिंह एवं अनिल सिंह गुड्डू के सहयोग से गौ माता के लिए टाटानगर गौशाला प्रबंधन को 50 पंखे प्रदान किये गए। साथ ही लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा अपने-अपने घरों से रोटी, गुड़, हरा सब्जी, चारा लाकर गौ माता को अपने हाथों से खिलाया गया। यह कार्यक्रम लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम की अध्य्ाक्ष नेहा चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित करते रहेगी। नेहा ने कहा की गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि गाय की सेवा करने से जहां सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, वहीं घर में सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी कैलाश सरायवाला, विजय आनंद मूनका, कमल जैन, वी के लूथरा, सीमा बाजपेयी, शुभम बाजपेयी, आनंद चौधरी, नेहा चौधरी, नवनीत चौधरी, ममता मूनका, सुमित मूनका, सपना भाउका, महेश भाउका, रोहित अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, दीपक गर्ग, अअभिषेक अग्रवाल (गुड्डू) गौरव अग्रवाल, विनोद विधार्थी, गुड्डु सिंह, कौशिक मोदी, निधि मोदी, प्रकाश सिंह, कुणाल महतो, कमल किशोर अग्रवाल, लिप्पु शर्मा, अजय भालोटिया, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।