FeaturedJamshedpurJharkhand

राष्ट्रीय पोषण माह 2021 ”सही पोषण – देश रोशन” अंतर्गत जिले में चलाई जा रही आवश्यक गतिविधियां

तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा;पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया एवं महिला समूह के सदस्यों के समन्वय से राष्ट्रीय पोषण माह 2021 के अन्तर्गत दिनांक 14.09 2021 को आयोजित गतिविधियों का विवरण निम्नवत है:-

आज विभिन्न प्रखंडों में पोषाहार प्रदर्शन किया गया जिसमें विभिन्न तरह की गतिविधियों के साथ साग- सब्जियां शामिल की गयी तथा उस से होने वाले लाभ के विषय में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गयी। 0 से 06 उम्र वाले बच्चों का ऊंचाई, लंबाई और वजन की जांच कर कुपोषित बच्चों का पहचान किया गया। बच्चों एवं महिलाओं को योग के संबंध में जानकारी दी गयी और उन्हें योगासन भी सिखाया गया। LED VAN के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर खानपान तथा अनिमिया के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।

आज बंदगांव प्रखंड के कराईकेला मे आयोजित मेगा टीकाकरण केंद्र सह जनता दरबार में बाल विकास परियोजना के द्वारा शिविर लगाकर बाल विकास पदाधिकारी और महिला प्रवेशिका तथा सेविका द्वारा पोषाहार के संबंध में वहां उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी तथा आयोजित कोविड वैक्सीनेशन शिविर में सेविकाओं के द्वारा वैक्सीनेशन हेतु लोगों को एकत्रित किया गया।

Related Articles

Back to top button