BiharFeaturedJamshedpurJharkhand

रालोजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की जयंती: लक्ष्मी सिन्हा


बिहार औरंगाबाद: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव लक्ष्मी सिन्हा ने बताया कि औरंगाबाद जिला अंतर्गत गोह प्रखंड स्थित पहाड़ीपूरा गांव में बाबा शिरोमणि चौहरमल का प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज के द्वारा किया गया। इसमें मुख्य रूप से अतिथि लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव लक्ष्मी सिन्हा, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष शिवम कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

लक्ष्मी सिन्हा ने बताया कि औरंगाबाद जाने के क्रम में विभिन्न प्रखंडों के कार्यकर्ता गण नेतागण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज को भव्य स्वागत किया सिन्हा ने बताया कि डॉ स्मिता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा शिरोमणि चौहरमल दलितों का मसीहा थे एवं सच्चा इंसान थे उन्होंने गरीबों के लिए हमेशा संघर्ष किया है हम सभी को इनसे सीख लेनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button