FeaturedJamshedpurJharkhandNational

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कार सेवक बागबेड़ा के सुबोध झा का अभिनंदन करते रोशन तिवारी

जमशेदपुर। हिंदू वाहिनी के संयोजक रोशन कुमार के द्वारा राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े भाजपा नेता सुबोध झा को प्रभु श्री राम के तस्वीर देकर, सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनूप पांडे , शुभम सिंह राजपूत, सौरभ कुमार के द्वारा अंग वस्त्र देकर और यश अग्रहरि द्वारा तलवार भेंट कर बागबेड़ा उनके निवास स्थान पर सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया। राम मंदिर आंदोलन में कर सेवा में शामिल हुए एवं राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कई मुकदमा उनके ऊपर हुआ। सुबोध झा 1988 से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े 1989 में शिला पूजन कर शीला अयोध्या पहुंचने ग्रे। 1990 में फैजाबाद में गिरफ्तार किए गए।और 1992 में 30 नवंबर को जमशेदपुर से कार सेवा के लिए बजरंग दल के जत्था के साथ निकले। सुबोध झा के साथ कर सेवा अयोध्या जाने वाले में प्रमुख रूप से कपिल शर्मा, कुमार प्रसाद पांडे संजय प्रसाद सिंह अशोक पोद्दार, मंतोष ठाकुर, राजू पात्रों, धर्मेंद्र सिंह, रामजी साहू, वीरू साहू, सुमन सिंह, राज किशोर अग्रवाल, बगड़ावत थाना क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता थे। बजरंग दल के द्वारा जमशेदपुर के स्टेशन गोल चक्कर पर कैंप कार्यालय का निर्माण 18 नवंबर से किया गया था और विभिन्न क्षेत्रों से कर सेवा करने जाने वाले सभी कार्यों को स्टेशन में स्वागत कर विभिन्न ट्रेनों से भेजा जा रहा था। उसे वक्त आरएसएस के प्रचारक प्रमोद कुमार सिंह, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई थे। सुबोध झा ने कहा कार सेवा मैं हम लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी के वनांचल के संयोजक श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, हरेंद्र सिंह, सतीश मिश्रा, स्वर्गीय बी के त्रिवेदी, स्वर्गीय आर डी द्विवेदी, प्रमुख नेता हम सभी के साथ उसे ट्रेन में शामिल थे। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर उद्घाटन समारोह की तिथि घोषित होने के बाद से 29 दिसंबर से ही प्रत्येक दिन किसी न किसी हिंदू संगठनों के द्वारा जिला भाजपा नेता सुबोध झा के निवास पर सम्मानित किया जा रहा है।हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने बताया बागबेड़ा जुगसलाई परसुडी क्षेत्र से बजरंग दल का उद्घोष करने वाले अयोध्या जाकर बाबरी मस्जिद विध्वंस मैं फैजाबाद जेल में बंद रहे। राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में सुबोध झा पर कई मुकदमाए हुई। हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने बताया कि हमारे माता-पिता बताते हैं, की सुबोध झा का भी संकल्प और इस क्षेत्र में हिंदू संगठनों का जन जागरण कर जमशेदपुर में ऐतिहासिक राम मंदिर आंदोलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिए और आज भी है। अयोध्या आंदोलन में बाबरी ढांचा ध्वस्त होने के बाद सुबोध झा पर बजरंग दल का प्रतिबंध का मुकदमा हुआ। सुबोध जाने सभी हिंदू भाइयों से 22 जनवरी को अपने-अपने निवास पर दीपक जलाएं लाइट लगाई और दीपावली उत्सव मनाए। और हमारे तरफ से सभी के लिए न्योता है की हमारे निवास स्थान पर आकर आप सभी दीपावली उत्सव पर मिठाईयां खाएं।

Related Articles

Back to top button