FeaturedJamshedpurJharkhandNational

चाईबासा में राहुल गांधी ने कहा हम सत्ता में आए तो करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे और गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देंगे

चाईबासा में पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी

तिलक कुमार वर्मा/चाईबासा। मंगलवार को सिंहभूम संसदीय सीट से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की जनसभा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार राहुल गांधी के निशाने पर रहे। मुस्लिम आरक्षण, संविधान में बदलाव, आदिवासियों पर अत्याचार, आदिवासियों के अधिकार,आरक्षण समाप्त करने सहित कई अन्य मुद्दे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चौतरफा गिरने की कोशिश की।
देश में जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है। बीजेपी आदिवासी को वनवासी बताकर उनसे यह अधिकार लेना चाहती है। वह आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को उद्योगपतियों के हवाले करना चाहते हैं। हमारा संकल्प है कि हम आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाएंगे। गरीब परिवारों की महिला सदस्य को साल में एक लाख रुपए दिये जाने के इंडी गठबंधन के वादे को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि 22 उद्योगपतियों को अमीर बनाया जा रहा है। जबकि इंडि गठबंधन की सरकार देश के करोड़ों लोगों को लखपति बनाएगी। जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है। जुमलाबाजी के जरिए मतदाताओं को भ्रमित कर रही है। बेरोज़गारी और महंगाई से लोग परेशान हैं। आदिवासी मूलवासी को धोखा दिया है। हम आदिवासी की परंपरा व संस्कृति को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री चाईबासा आकर आदिवासी मूलवासी के हित के बारे में कुछ नहीं कहा। आरक्षण विरोधी है। संविधान विरोधी है। जोबा मांझी को जिताने की अपील। शहीद देवेंद्र मांझी की शहादत को याद करते हुए जीताना है। गठबंधन सरकार स्थानीय भाषाओं को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेगी। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि वोट के चोट से तानाशाही सरकार को सबक सिखाना है। 13 मई को सभी लोग तीर कमान पर वोट देकर इंडी गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी को जिताईये और दिल्ली भेजिए। तभी केंद्र सरकार को करारा जवाब मिलेगा।‌ राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने 10 साल में 22 लोगों को अरबपति बनाया। हम सत्ता में आए तो करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे और गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देंगे।
लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार झारखंड आए राहुल गांधी ने चाईबासा में टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित किया। उन्होंने सिंहभूम लोकसभा सीट से झामुमो की प्रत्याशी जोबा मांझी के लिए वोट मांगे। लोकसभा चुनाव संविधान और आदिवासियों, गरीबों और पिछड़ों के अधिकारों को बचाने के लिए है। गांधी ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता संविधान को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने के लिए तैयार हैं। बता दें, इसी मैदान पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते 3 मई को रैली की थी।राहुल गांधी ने ब्यूरोक्रेसी में आदिवासी अफसरों की कम भागीदारी का उठाया सवाल कांग्रेस नेता ने देश की टॉप ब्यूरोक्रेसी में आदिवासी अफसरों की कम भागीदारी का सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की देश में कुल आबादी आठ फीसदी है। लेकिन, इस हिसाब से उन्हें 100 रुपए में दस पैसे भी खर्च करने का अधिकार नहीं है। राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों, पिछड़ों, दलितों के हर परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपये उनके बैंक अकाउंट में डालने का वादा किया। इस चुनावी जनसभा में चम्पाई सोरेन,मंत्री बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता, राजेश ठाकुर,मीर, विधायक निरल पुर्ति, विधायक सुखराम उरांव, प्रत्याशी जोबा माझी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, बिजय खान, लोकसभा चुनाव प्रभारी सौरभ अग्रवाल, सोनाराम देवगम, सुनीत शर्मा, प्रीतम बंकिरा समेत कई गठबंधन के नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button