FeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखंड के राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन ने जमशेदपुर सी सी आर डीएसपी रहे अरविंद कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक और गृह मंत्री असाधारण सूचना पदक से अलंकृत किया

जमशेदपुर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रांची के मोराबादी स्थित राजकीय समारोह में जमशेदपुर सी सीसीआर डीएसपी के पद पर रहे अरविंद कुमार को झारखंड के राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन के द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं गृह मंत्री असाधारण आसूचना पदक से अलंकृत किया गया। ये वर्ष 1989 में पुलिस सेवा में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे।
प्रशिक्षण उपरांत एकीकृत बिहार के औरंगाबाद एवं झारखंड के जमशेदपुर, पलामू, से सिमडेगा, धनबाद, गुमला, सरायकेला एवं चाईबासा जिला में पदस्थापित रहे हैं। उग्रवाद प्रभावित जिला में पदस्थापन के दौरान उग्रवादियों के साथ इनकी कई बार मुठभेड़ भी हो चुकी है, साथ ही साथ ये शहरी अपराध पर भी नियंत्रण रहने में सफल पुलिस पदाधिकारी रहे हैं।
पूर्व में इन्हें वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक, सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पदक एवं विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया जा चुका है। विशेष शाखा चाईबासा जिला में पदस्थापन के दौरान माओबादियों के विरुद्ध सटीक आसूचना संकलन की गई, परिणाम स्वरूप राज्य मुख्यालय स्तर से कई सफल ऑपरेशन चलाया गया जिस कार्य हेतु गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा आसाधारण आसूचना पदक से नवाजा गया है।

Related Articles

Back to top button