FeaturedJamshedpurJharkhand

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर वीरांगनाओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

जमशेदपुर। अंतराष्ट्रीय वीरांगना फ़ाउंडेशन झारखंड प्रदेश जमशेदपुर की ओर से अंतराष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती भारती सिंह के निर्देशानुसार श्रीमती पार्वती सिंह के आवास पर हमारी इतिहास की वीर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनकी तसवीर पर पुष्प अर्पित कर
श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भारती सिंह ने रानी दुर्गावती की वीरता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रानी दुर्गावती ने 52 युद्ध बार लडी थी, जिसमे 51 पर बिजय प्राप्त की थी। इस श्रद्धांजलि मे शामिल हुई वीरांगनाए श्रीमती सीमा सिंह, रजनी सिंह, वीभा सिंह अंजली सिंह चित्रलेखा सिंह, रूबी सिंह, राखी सिंह, पार्वती सिंह, पुनम सिंह, अनु सिंह, प्रति सिंह, नीलम सिंह, विनिता सिंह, माला सिंह प्रतिमा सिंह बिन्दू सिंह, आशा सिंह, रिद्धि सिंह, सुनीता सिंह आदि वीरांगनाए रानी दुर्गावती के तस्वीर पर माला चढा कर पुष्प अर्पित की।

Related Articles

Back to top button