रक्तदान कर टाटा समह के संस्थापक को नमन किया हिन्दू पीठ : अरुण सिंह

जमशेदपुर। देश में औद्योगिक क्रांति लाने वाले उद्योगपति एवं टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर हिन्दू पीठ के द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से जनसेवक समिति जमशेदपुर के मार्ग दर्शन में ब्लड बैंक परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर महानगर के संघचालक वैद्यनाथन नटराजन जी जमशेदपुर महानगर कारवां रविन्द्र नारायण सिंह झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव श्री प्रभाकर राव एंव हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने जमशेदपुर जी नसीरवान जी टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया।आज के रक्तदान शिविर में 103 रक्तदाताओ ने रक्त दान कर टाटा के संस्थापक को नमन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में चंद्रशेखर सिंह, प्रकाश दूवे, सोमनाथ सिंह, संजीव रजक, शानू सिंह, राहुल सिंह, गोलू, उज्वल, आलोक सिंह चंदन कुमार, देबाशीष झा, आयुस चौधरी एंव अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।