FeaturedJamshedpurJharkhand

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भवानी सिंह ने मंत्रियों और कांग्रेस पदाधिकारियों का किया स्वागत

जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी के कोल्हान प्रमंडलीय स्तरीय संवाद कार्यक्रम में भाग लेने आने वाले मंत्री बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का स्वागत पारडीह स्थित सिटी इन के पास यूथ कांग्रेस के पश्चिमी विधानसभा अध्यक्ष भवानी सिंह ने किया।
इस अवसर पर सभी आगन्तुक अतिथियों को 101 किलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। करीब डेढ़ सौ से ज्यादा कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से ही स्वागत में खड़े हुए थे। ढोल, नगाड़े के साथ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बन्ना गुप्ता जिंदाबाद, राजेश ठाकुर जिंदाबाद, आलमगीर आलम जिंदाबाद, सुबोध कांत सहाय जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे।
इस मौके पर अखिलेश सिंह, अभय उपाध्याय,जीतू सिंह परमार, पंकज पांडेय, मदन महतो, रोहित सिंह, पंकज शर्मा, विशाल राय, प्रकाश यादव, गोलू मौर्य, रवि सिंह, अपूर्वा पॉल, संजय शर्मा, मोहम्मद शाहबाज, राजा शेख, अभिनन्दन सिंह, अमित सोनी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button