FeaturedJamshedpurJharkhand

श्री श्री शीतला माता मंदिर गढ़हाबसा में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के समय हुवा हवन यज्ञ, शामिल हुए बस्तीवासी

जमशेदपुर। अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के समय आज हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, पंडित पाठक के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा संपन्न करवाया गया, यजमान के रूप में भाजपा नेता दिनेश कुमार सहपत्नी, संजीव काबरा सह पत्नी, हरिचरण साहू सह पत्नी, देवेंद्र कुमार सह पत्नी, भूनेश देवांगन सह पत्नी, 5 जोड़ों ने यज्ञ संपन्न कर हवन किया,

पंडित पाठक ने भगवान राम के जन्म से ले कर अवध महाराज बनने तक की पूरी कहानी कथा के रूप में उपस्थित धर्म प्रेमियों को सुनाए, मंदिर समिति ने पूर्व में बस्ती वासियों के बीच राम ध्वज और राम ज्योति सभी घरों में वितरित किया था। संध्या बेला में हनुमान चालीसा का पाठ और संध्या आरती और नगर भ्रमण संपन्न होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खेमलाल चौधरी, अनिल काबरा, राम प्रकाश साहू, खेमलाल साहू, सोनामूनी शांडिल्य, द्रौपदी साहू, चंद्र रेखा देवी, बेदुबाई, प्रेमु यादव, सावित्री देवी, माया देवी, ओली चक्रवर्ती, संदीप साहू, गौरव यादव, सन्नी देवांगन, अमित आदि काफी संख्या में बस्ती के महिला और पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button