FeaturedJamshedpurJharkhand

मायुमं स्टील सिटी ने 55 सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

जमशेदपुर। शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बाराद्वारी स्थित जुस्को बाजार कार्यालय के पास स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत 55 सफाई कर्मचारीयों को सम्मानित किया गया। साथ ही जागरूकता संदेश के बैनर भी लगाए गए। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर जमशेदपुर स्वच्छ सर्वेक्षण ‌2022 की ब्रांड एंबेसडर मोंद्रिता चटर्जी उपस्थित थी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि उनके द्वारा किए गए काम से ही जमशेदपुर शहर स्वच्छ रहता है। आज का यह कार्यक्रम सफाई कर्मचारियों के लिए ही किया गया हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल, सचिव निलय अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष अजय चेतानी, अनिमेष छापोलिया आदि का योगदान रहा। मालूम हो कि मोंद्रिता क्लास 6 (2016) से ही स्वच्छता जागरूकता अभियान के लिए काम कर रही है। उन्होंने क्लास 6 के दौरान अपने पॉकेट मनी से ही जमशेदपुर से सटे एक गांव में 24,000 रुपए में दो टॉयलेट बनवाया था। अब यह प्लास्टिक से बने ईको ब्रिक के इस्तेमाल से टॉयलेट बनाना सिखा रही है और जमशेदपुर स्वच्छ सर्वेक्षण, 2022 की ब्रांड एंबेसडर भी है। स्वच्छता के लिए इनका जज्बा सीखने लायक है।

Related Articles

Back to top button