FeaturedJamshedpurJharkhandUttar pradesh

प्रथम भूमिहार महिला समाज के द्वारा गरीब लड़की की शादी में दिया गया आर्थिक सहयोग और उपहार

प्रथम भूमिहार महिला समाज जमशेदपुर की ओर से समाज की एक जरूरतमंद महिला की बेटी की शादी में मदद के लिए आर्थिक सहयोग और उपहार देकर मदद किया गया। शनिवार को निक्को पार्क में अध्यक्ष सुधा कुमारी के नेतृत्व में युवती के परिजनों को शादी के लिए आवश्यक सामग्री और नगद राशि मदद के लिए मुहैया कराया गया। मौके पर मौजूद प्रथम भूमिहार महिला समाज के सदस्यों ने बताया कि वो लोग समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा बढ़चढ कर आगे रहती है, और आगे भी इसी तरह समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराते रहेगी।

इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष सुधा कुमारी सेक्रेटरी सुरभी सिंह, ट्रेजर सीमा राय, एडिटर अर्चना, निर्मला जी, करुणा सिंह, सुधा, सीमा, अर्चना, वीना सिंह, पूनम, रितिका, अर्चना तिवारी, दिव्या, अर्पणा शर्मा, सुरभि, नीरू सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button