FeaturedJamshedpurJharkhandNational

मानगो में मंत्री बना गुप्ता का अवैध निर्माण जारी, जिला प्रशासन मुक दर्शक बनी : विकास सिंह

जमशेदपुर। झारखंड राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता की दबंगई देखिए। आदिवासी जमीन में बिना मानगो नगर निगम के आदेश के अपने आप्त सचिव को आगे करके छः मंजिला मकान एन एच 33 आनंद विहार कॉलोनी के मुहाने बनवा रहे हैं। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव जब इनका काम डर से बंद नहीं करा पा रहे थे तो मैंने उन्हें हिम्मत बढ़ाने के लिए रिवाइटल की गोली दिया था। कुछ बातें एक प्रेस बयान जारी कर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि रिवाइटल की गोली देखकर उन्होंने हिम्मत जुटाते हुए उपरोक्त बिल्डिंग में नोटिस और फाइन की चिट्ठी दिया था, जिससे मंत्री को गुस्सा आ गया और उनका तबादला करवा दिए। आज से फिर युद्धस्तर से पर्दा लगाकर काम बिल्डिंग में चालू हो गया है। विकास सिंह ने कहा कि एक बात और है कि आदिवासी की जमीन पर खुलेआम अवैध रूप से कम हो रहा है, लेकिन जिला में एक भी आदिवासी नेता ऐसा नहीं है जो इस अवैध निर्माण का विरोध कर सके। पावर का दुरुपयोग कैसे मंत्री कर रहे हैं आप सभी देखिए। जल्द संविधान और कानून बचाने के लिए पैदल मार्च, आमरण अनशन और आत्मदाह का कार्यक्रम किया जाएगा। विकास सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन में दम नहीं है कि वह मंत्री के इस अवैध निर्माण कार्य को रुकवा सके। जिला प्रशासन मुक दर्शक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button