FeaturedJamshedpur

नाम्या स्माईल फाऊंडेशन की ओर से दिव्यांग को दिया गया व्हीलचेयर

सेन्हा भाटाचार्य
गुड़ाबांदा प्रखंड के गुडाबांदा के रहनेवाले शैलेंद्र मण्डल की आज से जिंदगी बदल गई। दरअसल एक दुर्घटना के बाद से शैलेंद्र को चलने फिरने मे परेशानी होती थी। आज नम्या फाऊंडेशन की तरफ से व्हील चेयर प्रदान किया गया जिससे उनकी जिंदगी की राह अब कुछ आसान हो गई है।एक छड़ी के सहारे बड़ी मुश्किल से वे चल पाते थे और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उनका परिवार व्हील चेयर उपलब्ध कराने में असमर्थ था। सामाजिक कार्यकर्ता सह किसान मोर्चा जिला मंत्री सुमंतो श्यामल ने इस बात की जानकारी पूर्व विधायक सह नम्या फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष कुणाल षाड़ंगी को दी जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए वे पहुंचे और उन्होंने शैलेंद्र मण्डल को व्हील चेयर प्रदान किया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला मंत्री सुमंतो श्यामल, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धेश्वर कालिंदी, मुराकाटी पंचायत के मुखिया सपन सिंह , लक्ष्मीकांत मंडल, मंडल उपाध्यक्ष रतन लाल राऊत, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री प्रणव पात्र , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा रानी मंडल, शीखा, राजु आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button