FeaturedJamshedpurJharkhand

न्यायमूर्ति अपरेश सिंह को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी

जमशेदपुर । झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अपरेश सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने पर बधाई दी है। न्यायमूर्ति श्री सिंह 20 दिसम्बर से मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन के अवकाश ग्रहण करने के बाद यह दायित्व संभालेंगे।

श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने आशा व्यक्त किया है कि न्यायमूर्ति अपरेश सिंह के लंबे अनुभव और कार्यकुशलता से झारखंड की न्यायपालिका को लाभ होंगा और झारखंड की न्यायपालिका और भी गौरवान्वित और महिमामंडित होंगी।

श्री शुक्ल ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन के भी कार्यकाल की भी सराहना किया है जिनके नेतृत्व में झारखंड में कई अनुमंडल न्यायालय भी खुले और उन्हें बेहतर आधारभूत संरचना सुलभ हुई तथा न्यायधीशों की कमी को दूर करने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Back to top button