FeaturedJamshedpurJharkhandNational

चाईबासा लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की टिकट पर दशरथ गगराई का चुनाव लड़ना लगभग तय

जमशेदपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा किसी बाहरी को टिकट देने प्रयास में

रघुबंश मणि सिंह
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के टिकटो का बंटवारा अभी फाइनल नहीं हुआ है। वैसे सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा सीट से खरसवा विधायक दशरथ गगराई को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के अन्य उम्मीदवारों में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव और जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन भी दौड़ में है।

वही जमशेदपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर लीडर आस्तिक महतो,महाबीर मुर्मू के नाम की चर्चा है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि जमशेदपुर लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा बाहरी उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतार कर भाग्य आजमाएगी। इस बात की चर्चा शहर में जोरों से है, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा निरुप मोहन्ति को चुनाव में उतारा था, जो चुनाव हार गए थे। सूत्र बताते हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने पुराने सहयोगी को इस चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है। लेकिन यह भी एक कहावत है कि राजनीतिक में कुछ भी संभव है।

Related Articles

Back to top button