FeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

जुगसलाई में वृंदावन की तर्ज पर मनाई गई फूलों की होली

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था मानव कल्याण सेवा समिति जुगसलाई की ओर से पर्यावरण सुरक्षा और जल संरक्षण के उदेश्य से बुधवार की सुबह मारवाड़ी समाज द्धारा जुगसलाई में वृंदावन की तर्ज पर होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें शामिल सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूषों ने नचाते-गाते जमकर झूमते हुए अबीर-गुलाल के अलावा फूलों से होली खेली और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। इसके लिए बंगाल से 500 किलो फूल मंगवाए गये थे। इस अवसर पर श्री राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी रथ पर निकाली गयी। जुगसलाई रामटेकरी मंदिर से निकली होली की टोली में सबसे आगे छऊ नृत्य करते हुए सरायकेला के कलाकार चल रहे थे। जो जुगसलाई के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मारवाड़ी पाड़ा रोड़ पुराना पोस्ट ऑफिस के पास संपन्न हुआ। होली उत्सव में शामिल लोगों द्धारा सबके जीवन मे भाई चारा का रंग बना रहे का संदेश दिया गया। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। होली के गीतों पर महिलाएं जमकर झूमती दिखीं। समिति से जुड़े सभी महिला एवं पुरुष सदस्य एक जैसे परिधान में शामिल थे। जुगसलाई मेन रोड़ में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। आयुष सरायवाला की टीम को मटकी फोड़ने में सफलता मिली। फूलों की होली कार्यक्रम में केवल जुगसलाई ही नहीं शहर के हर क्षेत्र के लोग शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज गोयल, सचिव अजय सरायवाला, कोषाध्यक्ष संजय कुमार गर्ग, अशोक गोयल, सुशील मित्तल, विवेक पुरिया, संजू अग्रवाल, अमित रूंगटा, विनोद सरायवाला, देवानंद अग्रवाल, दिलीप कांवटिया, दिनेश काजरिया, गोपाल अग्रवाल, निकेश चौधरी, प्रभात अग्रवाल, राजकुमार सारस्वत, राजीव केडिया, संतोष छापोलिया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button