FeaturedJamshedpurJharkhand

मानगो उलीडीह आदर्शनगर प्रवेश द्वार पर अश्वनी सिंह ने कराया सफाई

जमशेदपुर: मानगो उलीडीह आदर्श नगर के प्रवेशद्वार पर ही कचड़ों का अंबार लग जाता हैं, जिसके कारण इस कचड़ों को लैंडमार्क के तौर पर बताया जा रहा था।।यहाँ से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर कचड़ा फेकने का स्थान हैं। पर आदर्शनगर वासी ऐसा नही करते हैं। इस कचड़े को समाजसेवी अश्वनी सिंह के द्वारा सफाई करवाया गया और साथ ही बस्तीवासियों से विनम्र निवेदन किया कि कचड़े स्थान पर ही कचड़ा फेंके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है, क्योंकि बरसात में यदि इसी तरह कचरे का अंबार लगे रहेगा तो गंदगी फैलेगी और कई तरह की बीमारियों का संभावना बने रहेगा। अश्वनी सिंह ने यह भी कहा कि मानगो नगर निगम को भी यहां के क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button