FeaturedJamshedpurJharkhand

माझी परगना के पूर्व महासचिव रामचंद्र मुर्मू का निधन

जमशेदपुर। पुर्वी सिंहभूम माझी पारगाना माहाल के पुर्व महासचिव सह भारत जाकात माझी पारगाना माहाल के देश पारगाना राम चंद्र मुर्मू का घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके असमय निधन पर झारखंड नवनिर्माण अभियान के संरक्षक मदन मोहन सोरेन ने गहरा शोक संतप्त व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक होने के बावजूद उन्होंने जीवन भर समाज के कई महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय रूप से लगे रहे उनका नहीं रहना समाज के लिए अपूर्ण क्षति है। रामचंद्र मुर्मू भारत जन आंदोलन के बीडी शर्मा के साथ ग्राम सभा का आंदोलन को तथा हमारे गांव में हमारे राज नारा को जमीनी स्तर पर लागू करने में अहम भूमिका निभाया।
ज्ञात हो स्व० मुर्मू अपने पीछे पत्नी करुणा मुर्मू पुत्र दिनेश मुर्मू दीपक मुर्मू समेत पुत्रवधु एवं पोते पोतीयों का भरा पुरा परिवार छोड़ गयें है।

Related Articles

Back to top button