FeaturedJamshedpur

मागे परब के अवसर पर दिऊरीयो को पान-तांती समाज के लोगों ने वस्त्र देकर किया परंपरा का निर्वहन

जमशेदपुर। कोल्हान में सदियों से पर्व त्योहार और उत्सव का लोक जीवन में खासा महत्व रखता है, कोल्हान के लोगों का बड़ा त्यौहार मागे पर्ब का तो खासा महत्व है कोल्हान वासियों में, खासकर आदिवासी हो समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से और पीढ़ियों के रीति रिवाज एवं प्रकृति के साथ परंपरागत रूप से मनाते हैं मागे पर्ब ऐसे ही पर्व में परंपरागत ग्रामीण रीति रिवाज के अनुसार पान तांती समुदाय के लोगों के द्वारा बुने गए वस्त्र इत्यादि पहनकर ही मागे पर्व मनाने का रिवाज रहा है, युग भले बदल गया हो पर आज भी आधुनिक युग में इस परंपरा का निर्वहन पान-तांती समुदाय के द्वारा प्रखंड हॉटगमरिया के ग्राम पंचायत -कुसमुंडा के ग्राम कुसमुंडा में निरंतर जारी है, ग्राम कुसमुंडा में दिनांक 14 /2/2022 को मागे पर्व के पूर्व ग्रामीण दीऊरियों को पान- तांती समुदाय के लोगों के द्वारा नए वस्त्र प्रदान कर परंपरा का निर्वहन किया गयामुख्य रूप से उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण दिऊरी हरि हेस्सा एवं अन्य ,पान – तांती समाज की ओर से अभिमन्यु पान,चंद्रशेखर दास, कमल दास, गौरी दास, बसंत दास, ग्रामीण मुंडा राजाराम गागराई शिवनाथ गागराई, एवं फिलिप गागराई इत्यादि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button