FeaturedJamshedpurJharkhand

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे का पुतला जलाकर शिव सेना किया विरोध

जमशेदपुर । झारखंड प्रदेश शिव सेना के राज्य प्रमुख प्रभात कुमार के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने शुक्रवार को साकची गोलचक्कर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे का पुतला जलाकर विरोध किया। इस मौके पर झारखंड राज्य प्रमुख प्रभात कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री शिंदे को शिव सेना पार्टी ने रिक्सा चालक से सीधे मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बैठाने का काम किया। वहीं शिंदे ने शिव सेना के साथ गद्दारी करने का काम किया और अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है। श्री कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे भाजपा से साठ गांथ करके गलत ढंग से शिव सेना पार्टी को ही दो भागों में तोड़ने का काम किया है। इसके लिए शिंदे को कभी माफ नही किया जाएगा। वहीं पार्टी के युवा राज्य प्रमुख संतोष सिंह एवं उप राज्य प्रमुख राजेश तिवारी ने कहा कि शिंदे ने महाराष्ट्र में पार्टी को दो फाड़ में करके और चुनाव आयोग से मिलकर पार्टी के मूल चुनाव चिन्ह तीर कमान के नाम को चोरी करके तथा स्वार्थसिद्धि कि पूर्ति के लिए बाला साहेव शिव सेना नामक नयी पार्टी का गठन कर लिया है जो जनता को धोखा देने के समान है। उन्होंने शिंदे के विरोध में नारा लगाते हुए कहा कि गद्दार शिंदे होस में आयो और पार्टी के साथ गंदी राजनीति करना बंद करो। पुतला दहन कार्यक्रम में शिव सेना के कर्मठ कार्यकर्ता राज कुमार, राकेश, ललित, चेतन समेत काफी संख्या में शिव सैनिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button