FeaturedJamshedpurJharkhand

भारत के तत्कालीन पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति यू यू ललित का भव्य स्वागत

जमशेदपुर । भारत के तत्कालीन पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री उदय उमेश ललित का आज जमशेदपुर पहुँचने पर सोनारी हवाईअड्डा पर भव्य स्वागत किया गया। वे होटल अलकोर में आयोजित लॉ ऑफ इंडस्ट्रियल सेफ्टी के कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंचे थे।

हवाईअड्डा पर पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार मिश्र, झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल, पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, पूर्वी सिंहभूम के अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री नंदकिशोर लाल, सिविल कोर्ट के जज इंचार्ज श्री उत्कर्ष जैन और पूर्वी सिंहभूम के जिला जनसंपर्क अधिकारी ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button