FeaturedJamshedpurJharkhand

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर हमें गर्व हैं : कर्नल आर पी सिंह

पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ जोश और हर्षोल्लास से कारगिल दिवस समारोह मनाया


आदित्यपुर। पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ द्वारा २६ जुलाई २०२४ को ११ बजे से अपने केंद्रीय कार्यालय भाटिया में भारत पाकिस्तान कारगिल युद्घ, विजय दिवस के रूप में धूम धाम और हर्षोल्लास से मनाया। जैसा कि आप सबको मालूम हैं, भारत पाकिस्तान कारगिल युद्ध १९९९ में हुआ था, जो ३ मई से शुरू होकर २६ जुलाई १९९९को खत्म हुआ। उसमे भारत की ऐतिहासिक जीत हुई थी। भारतीय सैनिकों ने उच्चतम स्तर का युद्ध कौशल, साहस, पराक्रम, और हौसले का प्रदर्शन किया। समारोह की शुरुआत सुबह ११०० बजे अध्यक्ष , कर्नल आर पी सिंह, समाज के उपस्थित गणमान्य अतिथियों और आए हुए पूर्व सैनिकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। १९९९ कारगिल युद्ध के शहीदों और जिन सैन्य जवानों ने देश की सुरक्षा करते हुए अपने जान की परवाह न करते हुए अपना सर्वस्व निछावर कर दी। उनके लिए २ मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गईं । तत्पश्चात कर्नल आर पी सिंह और आए हुए अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रिय ध्वज को सलामी दी गई।अध्यक्ष कर्नल आर पी सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य एवम पराक्रम पर हमे गर्व हैं। उन्होंने कहा कि शिमला समझौते को उलंघन करते हुए, पाकिस्तान के सैनिको ने 160 Kms कारगिल सेक्टर में दाखिल हो गए और सभी ऊंचाई वाले पोस्ट पर अपना पकड़ बना लिया। ५ मई को भेजा गया सैनिक पेट्रोल को मार दिया गया। NH-1, जो श्रीनगर को कारगिल से जोड़ाती हैं, उसे भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 8-15 मई तक आर्मी को मोबलाईज किया गया और आक्रमण का हुक्म दिया गया। 30000 सैनिको ने इसमें भाग लिया और 2 लाख सैनिकों को तैयार रखा गया था। लगभग 5000 पाकिस्तानी सैनिको ने सभी ऊंचाइयों पर दखल कर रखा था। भारतीय सैनिको ने अपने युद्घ कौशल का परिचय देते हुए, टाइगर हिल, द्रास के सभी ऊंचाइयों पर कब्जा कर , पकिस्तानी सैनिको को भारतीय क्षेत्र से खदेड़ा। यह युद्घ सबसे ऊंचे पहाड़ पर लड़ा गया , जिसमे ५२७ भारतीय सैनिको ने अपने देश के लिए कुर्बानी दी और १३५० सैनिक घायल हुए। इस युद्घ में योगेंद्र सिंह यादव, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पाण्डेय, कैप्टन विक्रम बत्रा,और राइफल मन संजय कुमार को परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट बलवान सिंह, मेजर राजेश सिंह,, मेजर विवेक गुप्ता, कैप्टन न केन्गुरूस , नायक दिगेंद्र कुमार, मेजर सोनम वांगचुक ,कैप्टन अनुज नायर ,लेफ्टिनेंट के सी नगरूम को महावीर चक्र और कर्नल योगेश कुमार जोशी,और मेजर विजय भास्कर को वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। देश में चल रहे वर्तमान स्थितियों, शरहद पर चल रहे आतंकवाद , जम्मू कश्मीर में हो रही आतंकवाद, जवानों के साथ मुठभेड़ , और देश के विकास हित कार्यों में सैनिकों द्वारा सकारत्मक योगदान की चर्चा हुई। सभी एक दूसरे से अपनी अनुभव शेयर किए।नमो क्लब के संयोजक, श्री सतीश शर्मा ने अपने क्लब के द्वारा दिए जाने वाले सामाजिक सहायता के बारे में विस्तार से बताए और पूर्व सैनिको और उनके परिवार के सदस्यो को रक्त के साथ साथ , हर संभव सहायता का आश्वाशन दिए। कारगिल युद्घ में हिस्सा लिए कैप्टन सुखदेव प्रसाद और सचिव अभय पांडेय ने अपनी अनुभव के बारे में विस्तार से बताए। भारी संख्या में पूर्व सैनिको और समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने इसमें शिरकत की। मुख्य लोगो में कैप्टन सुखदेव प्रसाद, नाएब सूबेदार के सुंडी, आर के सिंह, राम जी सिंह, जे बी सिंह, सूबेदार डी के गोस्वामी, शैलेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर बीरबल सिंह, एम एम सिंह, कैप्टन ए के पांडेय, जी एस कुमार, गुरदेव पंडित, बरमेश्वर राम, नायब सूबेदार राजेश कुमार ठाकुर, नायक बिरेंद्र प्रसाद, हवालदार ए के पांडेय,, सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, सतीश शर्मा, मुकेश रमन, अशोक कुमार यादव उपस्थित रहे।तत्पश्चात मिठाई वितरण कर समारोह की समाप्ति हुई।आप से अनुरोध हैं कि इसे अपने समाचार में प्रकाशित कर भारतीय सेना का मनोबल ऊंचा करे।

Related Articles

Back to top button