FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जयप्रकाश उद्यान में कोल्हान आध्यात्मिक पर्यावरण संवर्धन संगठन की बैठक आयोजित

जमशेदपुर। रविवार को जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर में कोल्हान आध्यात्मिक पर्यावरण संवर्धन संगठन की बैठक हुई। अध्यक्षता श्री एके श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजीव रंजन सिंह भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्ति पुलिस उप महानिरीक्षक उपस्थित हुए। बैठक में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

साथ ही साथ आध्यात्मिक एवं पर्यावरण के संवर्धन से संबंधित विस्तृत रूप में चर्चा हुई। विशेष रूप से उत्तर वाहिनी खरकाई नदी एवं जयप्रकाश उद्यान के संवर्धन के संबंध में चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव श्री सुधीर कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार एवं उपाध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ चौबे, श्री ओम प्रकाश, श्री अमित कुमार, सचिन श्रीअंबुज कुमार, श्री रमन कुमार, श्री अशोक जायसवाल, श्री कमल नयन पांडेय, श्री एक साइन एवं काफी संख्या में प्रबुद्ध जन शामिल हुए। विदित हो कि यह इस क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की अलाभकारी संस्था है और आध्यात्मिक एवं पर्यावरण संबंधित कार्य करने हेतु कटिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button